जशपुर जिले के जनपद पंचायत फरसाबाहर के ग्राम पंचायत फरसाबाहर एक बार फिर सुर्खियों मे है, मसला है तीन साल पहले हुए भ्रस्टाचार का। जिसमे तत्कालीन सचिव एवं सरपंच द्वारा किये गए अनियमितता की शिकायत तत्कालीन उपसरपंच सहित अन्य ग्रामीणों के द्वारा की गयी थी,
जिसमे जांच अधिकारीयों द्वारा जांच कर जाँच प्रतिवेदन उच्च आदेशित कार्यालय को प्रस्तुत किया गया था। जमा किये गए प्रतिवेदन मे आरोपों की पुष्टि पायी गयी थी लेकिन अभी तक उक्त सम्बन्ध मे कोई कार्यवाही ना होने से एक बार फिर आवेदक द्वारा जनदर्शन मे लिखित शिकायत की गयी है साथ ही मुख्यमंत्री महोदय से भी निवेदन किया गया है। साथ ही पत्थलगांव विधायक माननीय गोमती साय एवं पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय जी को प्रतिलिपि भेजकर मामले मे दोषी पाए गए सचिव एवं सरपंच पर वैधानिक कार्यवाही की मांग की गयी है।






