शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवाकेरा मे लंबे समय से प्रभारी प्राचार्य के रूप मे अपनी सेवाएं दे रहे डी. एल. जांगड़े को पूर्णकालिक प्राचार्य बनने की खुशी मे संकुल लवाकेरा के समस्त शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए सम्मान समारोह का आयोज़न किया गया,जिसमे शिक्षकों सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
गौरतलब हो कि श्री डी. एल. जांगड़े लवाकेरा माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला मे 32 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। ग्रामीणों ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सर ने शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा बल्कि बच्चों को अनुशासन, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराया।
विदित हो कि लगभग तीन दशक की लम्बी सेवाएं के बाद अब श्री डी. एल. जांगड़े सर का अब प्रमोशन उपरांत हायर सेकेंडरी स्कूल गंझीयाडीह मे अपनी सेवा प्रदान करेंगे।







