अब क्या 6 घंटे भी ड्यूटी करने मे असमर्थ हैं गुरूजी। बच्चों को जबरन छुट्टी होने से पहले भेज दिया जाता है घर, प्रधान पाठक की मनमानी से परेशान बच्चे। सुनिए मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा के नन्हें मुन्हे बच्चों की दर्द भरी दास्ताँ

अब क्या 6 घंटे भी ड्यूटी करने मे असमर्थ हैं गुरूजी। बच्चों को जबरन छुट्टी होने से पहले भेज दिया जाता है घर, प्रधान पाठक की मनमानी से परेशान बच्चे। सुनिए मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा के नन्हें मुन्हे बच्चों की दर्द भरी दास्ताँ

sargujakranti.in
0

 



जशपुर जिले के विकास खंड फरसाबाहर मे शिक्षा विभाग से जुडी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक प्राथमिक शाला के हेड मास्टर साब बच्चों को छुट्टी होने से पहले ही घर भेज देतें हैं। ताज़ा मामला विकासखंड फरसाबाहर के ग्राम पंचायत बाँसाझाल के प्राथमिक शाला बाँसाझाल का हैं जहां के हेड मास्टर साहब रोज़ नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। ग्रामीणों की रोज़ की शिकायत की तफ्तीश करने जब हम पहुँचे तो मास्टर साब के द्वारा समय से पहले ही बच्चों को घर भेजा जा रहा था, जब हमने बच्चों को रास्ते मे पूछा तो बच्चों ने बताया कि गुरूजी तो हमें रोज समय से पहले घर भेज देतें हैं। अब सवाल यह है कि इस विद्यालय के शिक्षकों को घर जाने की इतनी हड़बड़ी क्यूँ रहती है? क्यूँ ये बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने मे तुले हैं? इस विषय पर ग्राम पंचायत बाँसाझाल के उपसरपंच श्री पीलू साय ने कहा की या तो शिक्षक अपनी करतूत को सुधार लें या उन्हें सुधारने की मुहीम छेड़ी जाएगी। अब देखना यह है कि क्या खबर प्रकाशन के बाद अधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी या शिक्षकों के द्वारा अपनी ऊँची राजनैतिक पहुंच दिखाकर मामले को दबा दिया जायेगा और बच्चों के भविष्य को यूँ ही अनवरत गर्त मे ढकेलेने का सिलसिला जारी रहेगा?

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)