कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारीबहार मे सांस्कृतिक मंच एवं श्री राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम मे सम्मिलित होने पहुंची पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक महोदया श्रीमती गोमती साय जी के कर कमलों द्वारा किया गया।जिसमे ग्रा
म पंचायत खारीबहार मे भाजपा पदाधिकारी शकुन्तला पाण्डेय, तेजेश्वरी सिंह, नटवर मुंडा, अवध पाठक,संतोष जायसवाल, देवमणि पाण्डेय,सहदेव राणा, हरिनंदन चौहान,सत्यवान पाण्डेय,वासुदेव नायक, राजकुमार चक्रेश जी सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे सब ने विधायक महोदया जी का भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद विधायक जी के द्वारा संस्कृतिक मंच और श्री राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया जिसके बाद विधायक महोदया जी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र को भी लेकर चलना है जिससे यहां भी विकास कार्य हो सके और सभी देवतुल्य जनता का भव्य स्वागत के लिए सहृदय आभार प्रकट करते हुए मकर संक्रांति और कृषि से जुड़े त्यौहार के लिए शुभकामनाएं दिए।।




