जल जीवन मिशन में व्याप्त अनियमत्ताओं पर हो कार्यवाही- गोपाल कश्यप।
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही के लिए भाजयुमो जिला महामंत्री गोपाल कश्यप ने कलेक्टर ने नाम एसडीएम को फरसाबहार को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंन बताया कि जल जीवन मिशन के जितने भी कार्य हुए हैं उसमें बमुश्किल 5 प्रतिशत नल से ही पानी आ रहा बावजूद इसके विभाग द्वारा ठेकेदार को पूर्ण भुगतान कर दिया गया है। ठेकेदार से मोटे कमीशन लेकर अधिकारी इस भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं और सरकार की योजना को कागजों तक सीमित रख दिए हैं।
पीएचई के ईई रिश्तेदारों और संबंधियों को कार्य आबंटित कर रहे हैं।
श्री कश्यप ने बताया कि जशपुर पीएचई के ईई अपने भतीजे और उनके दोस्तों की कंपनी को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर 7 प्रतशित से 18 प्रतिशत तक above में कार्य आबंटित किये हैं जो विधि विरुद्ध है।
श्री कश्यप ने बताया कि कुनकुरी विधानसभा के सभी गाँवों में किये गये कार्यों की जाँच की जाये और जिम्मेदार ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाये साथ ही इसमें विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनपर बर्ख़ास्तगी की कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
उचित कार्यवाही नहीं होने पर मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री साव से करेंगे शिकायत।
श्री कश्यप ने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं करती है तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव जो कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री हैं, से इसकी शिकायत करेंगे।




