*छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जशपुर चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन आन्दोलन पर*

*छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जशपुर चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन आन्दोलन पर*

sargujakranti.in
0



छ.ग. वन कर्मचारी संघ जशपुर प्रांतीय आव्हान पर जशपुर में स्थित रणजीता स्टेडियम के प्रांगण धरना स्थल पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे संघ के सदस्यों की माने तो संघ  द्वारा विभाग के आला अधिकारियों को पूर्व में पत्र व्यवहार, में पूर्व में भी जायज मांगों को लेकर अवगत कराया। परंतु शासन द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया गया, शासन की उदासीनता से व्यथीत होकर छ.ग. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जशपुर दिनांक 1/02/2024से अनिश्चित कालीन आन्दोलन निम्न मांगों को लेकर रहेगा :-



ये है प्रमुख मांगें




01. लघु वनोपज संघ से वर्ष 2009 में वन कर्मचारी संघ से समझौते के अंतर्गत उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद स्वीकृत किये गये थे, जिन्हें वर्तमान में विलोपित कर संविदा 180पद में नयी नियुक्ति की जा रही है, जिससे वनपालों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। अतः 180 पदो की संविदा पर नियुक्ति तत्काल बंद की जाये। यदि ऐसा नहीं किया गया तो, समस्त वन कर्मचारी लघु वनोपज संघ का कोई भी कार्य नहीं करेगे।


(02)  वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते है. इसलिए वन विभीन्नांक के वनरक्षकों को 2400/-, वनपाल को 2800/-, उप वनक्षेत्रपाल को 4200/- का नया ग्रेडपे स्वीकृत किया जावे।


03. वन विभाग का विभागीय सैटअप विगत 10-15 वर्षो से पूनरीक्षित नहीं किया गया है। जिससे कार्य क्षेत्र एवं कर्मचारियों की संख्या में बहुत ज्यादा असंतुलन है। जिससे वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। अतः पूनरीक्षित विभागीय सैटअप तत्काल लागू किया जावे।


04. छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रायपुर के आदेश क्रमांक / एफ-2-13/2023/ 10-1/वन, नवा रायपुर, दिनांक 20.07.2023 के अनुसार वन विभाग में विभागीय सैटअप स्वीकृति दिनांक 26.03.2003 के बाद नियुक्त किये गये समस्त वनरक्षकों का वेतनमान 3050-4590 को मान्य किया गया है। उपरोक्त आदेश का पृष्ठांकन क्रमांक/एफ-2-13/2023 10-1/वन, नवा रायपुर दिनांक 20.07.2023 के प्रतिलिपि क्रमाक 07 में सचिव छ.ग. शासन वित्त विभाग, नवा रायपुर को आदेश के परिपालन हेतु वित्त विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के समस्त कोषलेखा एवं पेंशन / समस्त जिला कोषालय को पालन हेतु निर्देशित करने की समुचित कार्यवाही हो।

             वन कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा एवम् जिला सचिव श्री नंदकुमार यादव ने बताया कि जायज मांगों को जिले के सभी वन कर्मचारी आज से अनिश्चित कालीन आन्दोलन पर है जिसकी संपूर्ण  जवाबदारी,शासन प्रशासन की होगी,जब तक मांग पूरा नहीं होती तब तक हम सभी आंदोलन में रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)