हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस ऐतिहासिक पर्व के सम्मान में ग्राम सिमाबारी में 15 मार्च को विहान स्व सहायता समूह के महिलाओं ने मंच पर अपनी छाप छोड़ते हुए अनेक नागपुरी एवं ठेठ नागपुरी गानों में नृत्य कर दर्शकों और श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया, यह एक ऐसा दिन है जब हर कोई महिलाओं के प्रति प्रशंसा प्यार और सम्मान दिखाता है, नारी को ईश्वर की सुंदर रचना कहा जाता है, यह सच है कि सभी महापुरुषों का जन्म भी स्त्री के गर्भ से हुआ है, और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा एक महिला से ही ली है, और इसलिए लोग अपने जीवन में महिलाओं को उचित सम्मान देते हैंl
विवाह उपरांत महिलाओं पर बड़ी जिम्मेदारियां आ जाती है परिवार की सेवा की पश्चात उनके पास अपने लिए समय ही नहीं बचता वह किसी कोलू के बैल की भांति परिवार में ही खट्टती रहती है परिवार के प्रति उनका यह त्याग उन्हें सम्मान का अधिकारी बना ता है बच्चों में संस्कार भरने का काम मां के रूप में नारी द्वारा ही किया जाता है, इंसान का प्रथम गुरु मा ही होती हैl
महिला दिवस में नारियों के सम्मान में संचालन कर्ता श्री साधराम भगत ने कहा कि यत्र नारयेस्तु पूज्यंते तंत्र देवता निवसति! अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को जीवन की विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न भूमिका निभाने के लिए पहचाने और मनाया जाता है जो उन्हें अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाती है वह अपने परिवार के सदस्यों और देश के प्रति जीवन में बड़े पैमाने पर योगदान करते हैंl
नारी सम्मान में अतिथि के रूप में मंच पर भूतपूर्व शिक्षकश्री नवल राम भगत, उचित मूल्य दुकान के संचालक श्री बलासियुस टोप्पो वरिष्ठ नागरिक घूरन राम प्रधान, घनश्याम प्रधान, कुमार राम यादव, भूतपूर्व बीडीसी प्रदीप राम भगत एवं महिलाओं में सरपंच श्रीमती माइकल टोप्पो विहान समूह के ग्राम संगठन कार्यकर्ता अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पैंकरा सचिव जसीनता भगत, वी यो सीता यादव एवं सक्रिय महिला ममता भगत एवं हेमलता यादव और सभी विहान स्व सहायता समूह के कार्यकर्ता रेवती, मायावती जैसे दिग्गज महिलाओं एवं सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपना बहुमूल्य समय देकर महिला दिवस को यादगार लम्हा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी l






