पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए जबरदस्त लीड देना होगा... गोमती साय

पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए जबरदस्त लीड देना होगा... गोमती साय

sargujakranti.in
0



पत्थलगांव। मंगलवार को पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा के भाजपा कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु आहूत महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई  महत्वपूर्ण चुनावीं विषयों पर चर्चा हुई।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने उत्साह भरते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने मंडल और बूथों पर ध्यान देने और जो भी अभियान चलाया जा रहा हैं जैसे "बूथ विजय संकल्प अभियान" आदि मे अपना पूरा योगदान देकर सुचारू रूप से काम करने के लिए टीम बना के बूथों में जाकर जनसंपर्क कर जन जन तक जुड़ने की बात कही। और मोदी गारंटी की एवं विष्णुदेव साय के सुशासन को जन जन तक पहुचाने के लिए कहा।

बैठक में  जिला के पदाधिकारी, पत्थलगांव शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने एकसुर होकर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जबरदस्त बढ़त देने का वादा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)