जशपुर जिले के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड का चौरा के प्राचार्य कमला केरकेट्टा ने आदर्श विद्यालय की शिक्षिका उमा नन्दे एंव उसके साथी रवि मिश्रा सहित एक महिला एवं अन्य दो साथी के विरुद्ध गंदी अश्लील गाली गलौज़ सहित जान से मरने की धमकी की शिकायत जशपुर थाना मे की गयी थी, जिस पर विवेचना कर उक्त सभी के विरुद्ध आई पी सी 1860 की धारा 294,34, एवं 506 लगायी गयी थी। इस पुरे प्रकरण मे उमा नन्दे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं। लेकिन इन सबमे सबसे रोचक विषय यह है कि बयान मे एक नाम आता है बसंत बुनकर का। इनके नाम का उल्लेख करना इसलिए जरुरी है कि यह कोई आम शख्सियत नहीं हैं, ये नगर पंचायत कोतबा के सी. एम. ओ. साहब है। अब इतने बड़े ओहदे मे रहकर इस पुरे प्रकरण मे इनका नाम आना आमजनों को आश्चर्यचकित कर रहा है। वहीं सवाल यह भी है कि शिक्षा के मंदिर मे सी एम ओ साहब करने क्या गए थे? क्या उन्होंने वहां जाकर ऐसा कोई कृत्य किया जिससे पद की गरिमा धूमिल हो।अगर ऐसा है तो इनके द्वारा सी. एम. ओ जैसे गरिमापूर्ण पद का भी अपमान किया गया। बहरहाल सी. एम. ओ
. साहब के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय मे अग्रिम ज़मानत के लिए याचिका लगायी गयी है, जिसकी सुनवाई 06-04-2024 को होना है। अब देखना यह महहत्वपूर्ण होगा कि माननीय कोर्ट इस मामले मे क्या फैसला देती है?





