भेज रहें हैं स्नेह निमंत्रण....लोकसभा वोटिंग को लेकर निर्वाचन अधिकारी का आमंत्रण पत्र। पढ़िए पूरी खबर
अप्रैल 28, 2024
0
जशपुर : पूरे देश मे इस समय लोकतंत्र का महान पर्व चल रहा है। इस पर्व मे सभी राजनीतिक दल अपना अपना जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे मे सभी दल सत्ता पाने की होड़ मे चुनाव प्रचार मे व्यस्त हैं। इधर चुनाव आयोग भी शांति पूर्ण तरीके से चुनाव करवाने मे लगा हुआ हैं। लेकिन इन सबके बीच अभी तक के चुनाव मे वोटिंग परसेंट का कम होना भी देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ मे अभी तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है, जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी का एक निमंत्रण पत्र सोशल प्लेटफॉर्म मे देखा जा रहा है जो पूरी तरह शादी के कार्ड जैसा बनाया गया है। इस तरह का प्रयास कहीं ना कहीं मतदाताओं को वोटिंग के लिए जरूर प्रेरित करेगा।अब देखना यह होगा कि क्या मई के इस प्रचंड गर्मी मे वोट परसेंट बढ़ाने मे यह कितना मददगार साबित होगा?




