जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के कई गांव पिछले 24 घंटे से अँधेरे मे डूबे हुए है। आलम यह है कि कई घरों मे पीने की पानी की किल्लत हो गयी है। दरअसल पिछले दिन तेज़ आंधी तूफान चलने से कई पोल टूट गए, जिसकी मरम्मत बिजली विभाग द्वारा की जा रही है, वहीं ग्रामीणों को इस मई के महीने मे झूलसा देने वाली गर्मी से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई घरों मे पीने की पानी के लिए समस्या हो रही है। गर्मी के दिनों मे अधिकतर हैंड पंप का जलस्तर कम होने के कारण पीने की पानी की कमी हो रही है।




