लावाकेरा:-लगातार हो रहे सडक हादसे से ग्रामीण भयभीय। एक महीने के अंदर तीसरी सडक हादसा! एक की मौत......
मई 14, 2024
0
जशपुर जिले का एक ऐसा गांव जहाँ के ग्रामीण सडक हादसे से सहमे नज़र आ रहे हैं, हम बात कर रहे हैं जिले के लवाकेरा ग्राम की जँहा पिछले एक लगभग 1 महीने मे ये तीसरी सडक दुर्घटना हुई हैं। आज तड़के एक बडे ट्रक जो कि ओड़िसा से डस्ट लेकर भारतमाला परियोजना के सडक निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ के कच्छार जा रहा था अचानक मोड़ के पास पलट गया। हालांकि इस घटना मे किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। इसी कंपनी की गाड़ी कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर पलट गयी थी उससे पहले एक सीमेंट ट्रक से हुए हादसे मे दोकड़ा निवासी की मौत हो गयी थी, ये तीनो ही घटना एक ही जगह पर घटित हुई, जिससे ग्रामीणों मे संशय की स्तिथि निर्मित हो गयी हैं। ग्रामीण भयभीत हैं और इस जगह को लेकर तरह तरह की अफवाहे सामने आ रही हैं। हमें लावाकेरा निवासी प्रेमसागर सिंह
ने बताया कि ये जगह भुतहा हो गया है और भविष्य मे कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। बहरहाल बार बार एक ही जगह घट रही घटना से ग्रामीण परेशान हैं, वही कुछ और ग्रामीणों ने बताया कि डस्ट लेकर जाने वाली ट्रक ओवरलोड होती है साथ ही इनकी रफ़्तार भी तेज़ होती है। कंही ना कहीं इसमें प्रशासन की कमज़ोरी भी दिखाई दे रही है क्यूंकि इन ट्रकों की रफ़्तार पे लगाम अगर समय रहते नहीं लगाया गया तो भविष्य मे कोई बड़ी घटना घट सकती है।





