छत्तीसगढ स्टेट महिला क्रिकेट टीम में चयनित हुए जशपुर इचकेला के खिलाड़ी

छत्तीसगढ स्टेट महिला क्रिकेट टीम में चयनित हुए जशपुर इचकेला के खिलाड़ी

sargujakranti.in
0




छत्तीसगढ़ के वन संपदा से परिपूर्ण जिला और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र, जो अपनी संस्कृति के साथ साथ अनेकों खिलाड़ियों को देने  के लिए भी प्रसिद्ध है। जशपुर जिले ने हॉकी, फुटबॉल, आदि खेलो में अनेकों खिलाडी इस राज्य को दिया है। इसी क्रम में जशपुर जिले को गौरवान्वित करते हुए 06 महिला खिलाडियों ने छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की की है। इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत के साथ साथ , अधीक्षिका पंडरी बाई , शंकर सोनी और कोच संतोष कुमार को जाता है।

जशपुर जिले के ईचकेला ग्राम के मैदान में बालिकाओं को क्रिकेट का प्रशिक्षण संतोष कुमार के द्वारा दिया जाता है। जिसके देखरेख में जशपुर जिले से छत्तीसगढ अंडर15 क्रिकेट टीम में इचकेला छात्रावास की 04 खिलाड़ी का चयन हुआ है। इससे पहले भी अंडर 19 में दो खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ के स्टेट टीम में किया जा चुका है। इन सभी खिलाड़ियों को यहां तक पहुंचाने में हॉस्टल अधीक्षिका पंडरी बाई और शंकर सोनी जी का विशेष योगदान रहा है। उन्ही की देख रेख में सभी खिलाड़ियों ने आज इस ऊंचाई को छुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)