अनदेखी :- छः वर्ष पहले हांथी ने तोड़ा था आंगनबाडी का मुख्य दरवाज़ा। वर्षों बाद भी नहीं किया गया सुधार। आज भी बिना दरवाज़े के संचालित है यह आगनबाड़ी.. अधिकारी केवल वेतनभोगी ना बने रहें,धरातल के समस्याओं का करें निदान।पढ़िए पूरी खबर...

sargujakranti.in
0

जशपुर जिले के फरसाबाहर के ग्राम पंचायत तुमला का तोलेगजोर,जो घने जंगलो के बीच बसा हुआ है यह इलाका हांथी प्रभावित क्षेत्र है। यहाँ स्थित है एक प्राथमिक शाला और एक आंगनबाडी। यहाँ पहुंचने के लिए आपको कच्चे सड़क सहित जंगलों के बीच से जाना पड़ता है। अब सवाल आता है की यह सब हम आपको क्यूँ बता रहे है? कल जब हमने यहां पहुंच कर जायज़ा लिया तो हमने पाया कि प्राथमिक शाला मे 21 बच्चें अध्ययनरत है और आगनबाड़ी भी नवनिहालों से चहक रहा था। लेकिन विडंबना यह है कि आंगनवाड़ी के मुख्य दरवाज़े को छः साल पहले हांथी ने तोड़ दिया था जिसे आज तक ठीक नहीं कराया गया. जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सम्बंधित अधिकारी केवल वेतन पाने के लिए नौकरी कर रहें हैं। उन्हें धरातल के हालातों से कोई लेना देना नहीं है, वरना शायद इस आगनबाड़ी के मुख्य दरवाज़े को बनने मे इतना समय नहीं लगता।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)