बड़ी खबर तुमला थाना क्षेत्र से निकल कर आ रही है जहां खारीबहार के समीप गणेश विसर्जन के दौरान बाबू साझबाहर के एक व्यक्ति की सडक हादसा मे मृत्यु हो गयी। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस ट्रेक्टर पर युवा विशर्जन के लिए निकले थे उसी ट्रेक्टर मे यह घटना घटित हुई है। ट्रेक्टर बाबू साझबाहर का बताया जा रहा है जो यह घटना कर फरार हो गया। फिलहाल घटना की जानकारी थाना तुमला को दे दी गयी है। मृतक युवक का नाम सुबरन बताया जा रहा है।




