मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना :- ग्रामीणों ने कलेक्टर के पास की लिखित शिकायत, कहा इंजीनियर और ठेकेदार मिलकर कर रहे भ्रष्टाचार।

sargujakranti.in
0

 मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में जमकर हो रहा भ्रष्टचार 

जिस अधिकारी और ठेकेदार के विरुद्ध हुआ था शिकायत वही आया जांच अधिकारी बनकर 

इंजीनियर और ठेकेदार की मनमानी चरम पर! चोर-चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ।

शासन के पैसे की जमकर हो रही लूट मुख्यमंत्री जतन योजना में जमकर हो रहा भ्रष्टचार 

जिस अधिकारी और ठेकेदार के विरुद्ध हुआ था शिकायत वही आया जांच अधिकारी बनकर 

इंजीनियर और ठेकेदार की मनमानी चरम पर! चोर-चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ।
शासन की पैसे की जमकर हो रही लूट 

सक्त्ती, हसौद ग्राम पंचायत धमनी में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत शौचालय व अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जा रहा है जो ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर के भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया । भवन निर्माण में गुणवत्ताविहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर महोदया सक्त्ती के पास किया था ।जिसके बाद शिकायतकर्ताओं के उपस्थिति में जांच होना था पर अधिकारियों से मिलीभगत कर संबंधित इंजीनियर ही जांच अधिकारी बन बैठा।

जब ग्रामीणों को इसकी सूचना 23/09/2023 को मिली की जिस अधिकारी की शिकायत की गयी थी वही जांच हेतु अधिकारी बनकर आए हुए है और जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है, जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया और शिकायतकर्ताओं ने जांच आदेश दिखाने को बोला तो इंजीनियर द्वारा जहां शिकायत किये हो वहीं से जांच आदेश पत्र प्राप्त कर लेना तथा ग्रामीणों को न्यायालय में देख लेने की धमकी दिया। जब ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग किया तो इंजीनियर व ठेकेदार ने मिलकर ग्रामीणों को धमकी देने लगे कि जो चाहे कर लो ऐसा ही जांच होगा ग्रामीणों द्वारा सूचना बोर्ड लगाने के लिए कहने पर इंजीनियर ने कहा कि सूचना बोर्ड लगाने का कोई नियम नहीं है जाओ कलेक्टर से पता कर लो कहा गया जिसकी पुन: शिकायत माननीय कलेक्टर महोदया के पास ग्रामीणों ने किया है और संबंधित इंजीनियर को निलंबित करने तथा ठेकेदार की लायसेंस रद्द करने की मांग किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)