स्काउट गाइड का दल जशपुर से पल्लवल हरियाणा शिविर के लिए रवाना

स्काउट गाइड का दल जशपुर से पल्लवल हरियाणा शिविर के लिए रवाना

sargujakranti.in
0




राज्य स्तरीय भारत स्काउट गाइड शिविर गदपुरी हरियाणा पल्लवल में  दिनांक 28.09.2023 से 02.10.2023 तक पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले से  शासकीय उचतर माध्यमिक विधालय  चराईडांड़ विकासखंड दुलदुला से गाइड्स  रीमा सिंह, मोनिका  बाई,सुजाता  बाई ,स्काउट्स राजकुमार चक़ेश,पंकज सिंह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह से  स्काउट्स  पृथ्वी राज भगत ,उदय भगत एवं  गाइड्स खुश्बू पन्ना,दल प्रभारी  गाइडर कु. वंदना पैंकरा के नेतृृत्व में  कुल 10 प्रतिभागी  इस शिविर हिस्सा लेगें जहां इनके द्वारा रस्सीयो के सहारे पर्वतों पर चढ़ना, चढ़ना,राइफल शूटिंग, ,नौकायान, तीरंदाजी,रॉक क्लाइंबिंग,राशियों पर चलना,उस पर झूलना,दुर्गम पहाड़ों के बीच चलना आदि गतिविधियों का  सफलतापूर्वक प्रशिक्षण  प्राप्त करेंगे  और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी  संस्कृति का  प़दर्शन करेंगे .इस अवसर  जिला मुख्य आयुक्त


हरिप्रसाद साय ने शिविर में सम्मिलित होने वाले स्काउट गाइड को  शिविर के गतिविधियों में सफलता अर्जित करने की अग़िम शुभकामनाएं दिया गया, जिला  शिक्षा अधिकारी जशपुर नरेंद्र कुमार सिन्हा पदेन जिला आयुक्त (स्काउट ) सहायक  जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, जिला  आयुक्त (गाइड्)सरोज खलखो  जिला सचिव गाइड  कल्पना टोप्पो, जिला संयुक्त सचिव(स्काउट)  सरीन राज ,जिला प़शिक्षण आयुक्त (स्काउट) फादर आनंद कुमार  तिर्की, जिला  प़शिक्षण आयुक्त (गाइड ) सुश्री  अनिता तिगा,एवं जिला  संगठन आयुक्त   टुमनू गोसाईं,  प़िती सुधा किस्पोट्टा,के. टोप्पो  प़ाचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चराईडांड़, असुन्ता किस्पोट्टा प़ाचार्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह एवं सभी विकास खण्ड के विकास खण्ड सचिवों  के द्वारा सभी को एवं गाइड्स  मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए गदपुरी हरियाणा पल्लवल  शिविर के लिए  रवाना  किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)