कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। आज के लिस्ट में 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। आज के लिस्ट में रायगढ़, पत्थलगांव, जशपुर, कुनकुरी सहित कई विधायकों को यथावत रखा गया है वहीं लैलूंगा विधायक की टिकट काट दी गई है।
लैलूंगा में जहां चक्रधर सिदार की टिकट काटकर विद्यावती सिदार को टिकट दिया गया है वहीं बिलाईगढ़ से चंद्रदेव राय की टिकट काटकर कविताप्रान लहरे को टिकट दी गई है।





