वित्तीय साक्षरता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित

वित्तीय साक्षरता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित

sargujakranti.in
0


 आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विघालय विकासखंड बगीचा जिला जशपुर के *मनी  वाइस सीएफएल सेंटर बगीचा* ( अपराजिता महिला संघ इंदौर) आरबीआई से सम्मानित अविनाश टोप्पो और जशपुर जिला से एलडीएम सर व  छत्तीसगढ़ के कलस्टर कोऑर्डिनेटर के विशेष मार्गदर्शन में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में आरबीआई प्रमुख और जिला प्रमुख ने बहुत ही अच्छे से वित्तीय लेनदेन व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता चालू खाता आरबीआई क्या है और भी विभिन्न  विषयों पर सभी को जानकारी दिए, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को उनके जीवन कौशल,व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारी दी गई उनको शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता संबंधी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में आत्मानंद विद्यालय,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी को लाभ प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)