चिकित्सकों की ज्वायनिंग के साथ रिपोर्ट पेश करें - हाईकोर्ट। फरसाबाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला...

चिकित्सकों की ज्वायनिंग के साथ रिपोर्ट पेश करें - हाईकोर्ट। फरसाबाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला...

sargujakranti.in
0

 


जशपुर जिले के फरसाबाहर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सकों की कमी को लेकर जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप द्वारा लगाई गयी जनहित याचिका मे कल सुनवाई के के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव ने शपथपत्र मे दो डाक्टरों की नियुक्ति की जानकारी दी।जिस पर हाईकोर्ट ने इनकी ज्वायनिंग कराकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। हाईकोर्ट मे इसकी अगली सुनवाई  दो सप्ताह बाद होगी। इस पुरे मामले मे विष्णु प्रसाद कुलदीप ने कहा कि पिछले कई वर्षों से फरसाबाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे डाक्टरों की कमी संग अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। यहाँ चिकित्सकों के साथ ही अन्य स्टॉफ की भी कमी है, जिसके चलते यहाँ के लोंगो को दिक्कतओं का सामना करना पड़ता है, इन समस्याओं को देखते हुए मेरे द्वारा कई बार शासन को पत्र लिखकर ध्यान दिलाने का प्रयास किया गया चाहे वह पूर्व की कांग्रेस की सरकार हो या वर्तमान की भाजपा सरकार। सरकारों की अनदेखी के कारण मुझे कोर्ट का शरण लेना पड़ा और मैंने अपने जनताओं के लिए कोर्ट मे जनहित याचिका दायर करवाया। मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है कि मेरे द्वारा लगाए गए याचिका के अन्य विषयों पर भी माननीय हाईकोर्ट संज्ञान लेगा। और क्षेत्र के लोंगो को जरुरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)