इस इलाके मे नहीं थम रहा गजराज का आतंक। विभाग हुआ लाचार। क्या स्थिति विभाग के नियंत्रण मे नहीं।हो रही लगातार जनहानि। दो भाइयों की फिर पटककर ली जान... पढ़िए पूरी खबर

इस इलाके मे नहीं थम रहा गजराज का आतंक। विभाग हुआ लाचार। क्या स्थिति विभाग के नियंत्रण मे नहीं।हो रही लगातार जनहानि। दो भाइयों की फिर पटककर ली जान... पढ़िए पूरी खबर

sargujakranti.in
0

 जशपुर जिले के केरसई ग्राम पंचायत मे एक दंतैल ने आज फिर 2 लोगो को कुचलकर मार डाला । कुछ दिन पूर्व इसी दंतेल ने  तपकरा दो लोगों की जान ली थी। आज हुई इस घटना मे मृतक सगे भाई थे।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कच्चे के मकान में सो रहे 2 सगे भाईयों को एक दंतैल ने बारी बारी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया । हाथी ने पहले मकान तोड़ना शुरू किया ।इसकी आहट सुनकर जब एक भाई बाहर आने लगा तो दंतैल ने उसे सूंड में लपेटकर पटकना शुरू कर दिया और उसकी जान ले ली ।दूसरा भाई जब एक भाई को बचाने आया तो तो हाथी उस पर भी टूट पड़ा और उसे भी मार डाला ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)