लवाकेरा कुनकुरी स्टेट मार्ग पर सडक हादसे मे कोतईबीरा के पास एक बार फिर सडक खून से लाल हुई। बताया जा रहा है कि दो पहिया वाहन मे सवार दो युवको को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला, जिससे दोनों युवक की मौक़े पर ही मृत्यु हो गयी। बहरहाल घटना स्थल पर तपकरा पुलिस पहुंच गयी है और आगे की कार्यवाही कर रही है।





