जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 से जिला पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता विष्णु प्रसाद कुलदीप ने कलेक्टर जिला जशपुर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा गया है, जिसमे उन्होंने लिखा कि कुनकुरी विधानसभा के सम्मानित नागरिकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुवे, लोक प्रशासन को आम जनता के प्रति जबाबदेही बनाये जाने हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय रायपुर (सी.जी ) की कार्यालय लिंक मुख्यालय बगिया मे खोला गया है।
सरगुजा कमिशनर महोदय की लिंक कोर्ट जशपुर मे चालू किया गया है,परिवार न्यायालय जशपुर की लिंक कुनकुरी जिला जशपुर मे महीने की 16 तारीख से महीने के अंतिम दिन तक चालू किया गया है।अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कुनकुरी वर्ष 2007 से नियमित रूप से चालू है किन्तु रेवन्यु कोर्ट जिला कलेक्टर महोदय का लिंक केवल कुनकुरी मे चालू नहीं किया गया है जिससे आम जनताओं को कलेक्टर कोर्ट के प्रकरण के लिए जशपुर जाना पड़ता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि ग्राम माटीपहाड़ छर्रा की जशपुर से दुरी 107 km है। ऐसी स्तिथि मे आम जनताओं के हित देखते हुए कलेक्टर महोदय जशपुर की कोर्ट को लिंक कोर्ट कुनकुरी खोला जाना उचित होगा।





