जशपुर जिले के कृषि विभाग द्वारा इन दिनों फसल बीमा करवाने का प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है जिससे यह योजना का लाभ किसानों को मिल सके। फसल बीमा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विभाग द्वारा सरकारी भवनों के बहार सीमेंट का बेंच लगवाया जा रहा है जिस पर बाकायदा रंगाई पोताई कर योजना के बारे मे दर्शाया गया है।
लेकिन इस योजना के प्रचार प्रसार के लिए जो पेंतरा अपनाया गया है उसमे भ्रष्टाचार की बदबू आनी शुरू हो गयी है, जिस बेंच को जनपद पंचायत फरसाबाहर के बाहर महज दो दिन पहले लगाया गया था वो मात्र दो दिन मे ही टूट गया, अब ऐसे मे कृषि विभाग आम जनता का विश्वास कैसे हासिल कर पायेगी? क्या इस भ्रष्टाचार पर आला अधिकारिओं की नज़र पड़ेगी या मामले को मिलजुल रफा दफा कर दिया जायेगा....




