जशपुर जिले मे जिला पंचायत सीईओ के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। जनपद पंचायत फरसाबाहर के छः ग्राम पंचायतों के सचिव की नवीन पदस्थापना का आदेश 03/10/2024 को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया था। जिसमे सचिव महेश राम चौहान का पदस्थापना फरदबहार पंचायत मे किया गया था। लेकिन जब सचिव ग्राम पंचायत मे प्रभार लेने पहुंचे तो वहां के सरपंच और सचिव उन्हें प्रभार देने के बजाय घुमाते रहे। आदेश निकलने के 20 दिनों बाद भी सचिव को ग्राम पंचायत मे प्रभार नहीं देना कहीं ना कहीं उक्त पंचायत के कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है। क्या जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस आदेश का पालन करवाने मे असमर्थ हैं? जनपद पंचायत फरसाबाहर मे एक तरफ तो कई ऐसे सचिव हैं जिन्हे प्रभार लेने और देने मे कहीं कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन कुछ सचिवों का समूह ऐसा भी है जिन्हे एक भी पंचायत का प्रभार मिलना किसी ख्वाब से कम नहीं है। ऐसे मे कहीं ना कहीं जनपद पंचायत फरसाबाहर की कार्यप्रणाली भी कई संदेहो को जन्म देती है। अब देखना यह होगा की क्या खबर प्रकाशन के बाद इस सचिव को इंसाफ मिल पायेगा या इस सचिव को प्रभार लेने के लिए और भी पापड़ बेलने पड़ेंगे..।




