जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 के जिला पंचायत सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के नेता विष्णु प्रसाद कुलदीप ने प्रायवेट स्कूल के रवैये से नाराज होकर जिले के कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया कि जिले के अधिकांश प्रायवेट स्कूलों मे शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है साथ ही स्कूलों मे अध्यापन कराने वाले शिक्षकों की शैक्षणिक अहर्ता पर सवाल उठाते हुए पुरे जिले के प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक - शिक्षिकाओं की सूची की मांग की।
विष्णु प्रसाद कुलदीप ने पत्र मे लिखा कि सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी मे डी. एल. एड एवं बी. इ. एड.डिग्रीधारी शिक्षक नहीं है। अब ऐसे मे सवाल यह है कि क्या प्राइवेट स्कूलों मे बिना योग्य शिक्षकों के ही पढ़ाई कराई जा रही है?जबकि नियम यह है कि जब तक आप डी. एल. एड. या बी. इ. एड. के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा क्वालिफाइड ना हो आप बच्चों को पढ़ाने के योग्य नहीं है। अब देखना यह होगा की क्या इस पर उचित कार्यवाही करते हुए प्राइवेट स्कूलों मे प्रशासन द्वारा नकेल कसी जाएगी या बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बदस्तूर जारी रहेगा।





