एक तरफ कल प्रदेश के मुखिया का आगमन और इधर सरकार को अल्टीमेटम! छः महीने मे रोड चौड़ीकरण नहीं हुआ तो पूर्व की भांति होगा वृहद आंदोलन। सरकार होगी जिम्मेदार.. पढिये पूरी खबर

एक तरफ कल प्रदेश के मुखिया का आगमन और इधर सरकार को अल्टीमेटम! छः महीने मे रोड चौड़ीकरण नहीं हुआ तो पूर्व की भांति होगा वृहद आंदोलन। सरकार होगी जिम्मेदार.. पढिये पूरी खबर

sargujakranti.in
0

 


जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 के जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने एक बार फिर सरकार को सख्त लहजे मे अवगत कराते हुए कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा। जिसमे उन्होने तुमला pwd रोड से टिकलीपारा, भेंलवा से माटीपहाड़ छर्रा तक कुल दस किलोमीटर की सडक को छः महीने के अंदर चौडीकरण  करने की मांग रखी है। पत्र मे जिला पंचायत सदस्य ने लिखा कि यह सडक मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा का है और सरगुजा संभाग के लोग इस सडक का उपयोग सौरभगढ़ मसावीरा जाने के लिए करते हैं साथ ही क्षेत्र की जनता भी इसी सडक का उपयोग करती है। चूंकि इस सडक की चौड़ाई कम होने की वजह से हमेशा एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। साथ ही उन्होंने बताया की पिछले एक वर्ष से pwd के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पत्थलगांव से फ़ोन पर सडक चौड़ीकरण के लिए नियमित चर्चा की गयी लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उन्होंने पत्र मे लिखा की यह सडक जानवर के चलने के लायक भी नहीं है। जिला पंचायत सदस्य ने सरकार को सडक चौड़ीकरण के लिए छः महीने का अल्टीमेंटम देते हुए लिखा कि अगर छः महीने के अंदर इस सडक का चौड़ीकरण नहीं हो जाता तो पूर्व की भांति एक बार फिर वृहद आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अब जबकि कल प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी का आगमन भी इसी क्षेत्र मे होना है ऐसे मे जिला पंचायत सदस्य के पत्र का कितना असर होगा क्या मुख्यमंत्री जी इस सडक की चौड़ीकरण की घोषणा करतें है  यह आने वाला समय बतायेगा?

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)