फरसाबाहर के सोलह हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों मे प्राचार्य के पद रिक्त। विष्णु कुलदीप ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र! कहा - पिछले सत्र फरसाबाहर से नहीं मिले टॉपटेन के छात्र

फरसाबाहर के सोलह हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों मे प्राचार्य के पद रिक्त। विष्णु कुलदीप ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र! कहा - पिछले सत्र फरसाबाहर से नहीं मिले टॉपटेन के छात्र

sargujakranti.in
0


 जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक - 14 के जिला पंचायत सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के नेता विष्णु प्रसाद कुलदीप ने सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कलेक्टर के माध्यम से पत्र लिखकर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। चुंकि विष्णु प्रसाद कुलदीप स्वयं फरसाबाहर  से आते हैं ऐसे मे उनके द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखे पत्र मे अवगत कराते हुए बताया कि फरसाबाहर के सोलह हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों मे प्रचार्यों के पद रिक्त हैं जिससे बच्चों के शिक्षा एवं अनुशासन मे विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

जिला पंचायत सदस्य ने समाचार पत्रों का हवाला देते हुए अपने पत्र मे लिखा कि पुरे छत्तीसगढ़  के हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन प्रभारी प्रिंसिपल के द्वारा किया जा रहा है जिससे शिक्षा के मानक रेट मे गिरावट नज़र आ रही है। साथ ही उन्होंने बताया की पिछले सत्र मे फरसाबाहर विकासखंड का कोई भी बच्चा टॉप टेन मे जगह नहीं बना पाया। ऐसे मे उन्होंने छत्तीसगढ़ मे डबल इंज़न सरकार का हवाला देते हुए फरसाबाहर के स्कूलों के लिए 16 प्रचार्यों की नियुक्ति करने की मांग रखी है। अब ऐसे मे देखना यह होगा कि क्या सरकार फरसाबाहर के स्कूलों के साथ साथ प्रदेश के उन स्कूलों मे प्रचार्यों की नियुक्ति करती है जहां प्राचार्यों की पद खाली पड़े हुए हैं?

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)