जशपुर जिले के अंतिम छोर पर बसा ग्राम पंचायत भेलवां और ग्राम पंचायत जोराण्डाझरिया के बीच मे जोराण्डा गढ़ देव स्थल प्रकृति की मनमोहक दृश्यों से सुसज्जित एक देव स्थल है जहां क्षेत्रवासियों द्वारा सावन माह मे प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक कर शिव जी की आराधना करतें हैं एवं वनाँचल के लोंगो द्वारा शिवरात्रि मेला का आयोज़न किया जाता है।
डी. डी. सी. विष्णु प्रसाद कुलदीप ने अपने पत्र ने लिखा कि जोराण्डागढ़ देव स्थल लगभग 200 एकड़ मे फैला एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल के साथ साथ जनभावनाओं से जुडा एक देव स्थल है जिसे प्रयटक स्थल के रूप मे विकसित किये जाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना होने के साथ साथ यह जगह सैलानियों को भी अपनी और आकर्षित करेगा। विष्णु प्रसाद कुलदीप द्वारा सूबे के मुखिया श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर शीघ्र ही विभागीय निरिक्षण कर जोराण्डगढ़ देव स्थल को प्रयटक स्थल बनाये जाने का अनुरोध किया गया है।





