विष्णु प्रसाद कुलदीप ने अपने समर्थकों संग दाखिल किया जिला पंचायत सदस्य का नामांकन। क्षेत्र के जनहितकारी नेता के रूप मे है विख्यात

विष्णु प्रसाद कुलदीप ने अपने समर्थकों संग दाखिल किया जिला पंचायत सदस्य का नामांकन। क्षेत्र के जनहितकारी नेता के रूप मे है विख्यात

sargujakranti.in
0

 


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत आज जशपुर जिले मे क्षेत्र क्रमांक 13 के लिए डी. डी. सी. प्रत्याशी विष्णु प्रसाद कुलदीप के द्वारा अपने समर्थकों संग नामांकन फार्म भरा गया। विष्णु प्रसाद कुलदीप फरसाबाहर क्षेत्र के मेंडर गांव के निवासी हैं।

पेशे से वकील विष्णु प्रसाद कुलदीप वर्तमान मे क्षेत्र क्रमांक 14 के जिला पंचायत सदस्य हैं। विष्णु प्रसाद कुलदीप क्षेत्र की जनहित के मुद्दे उठाने वाले नेता के रूप मे जाने जाते हैं। वर्तमान मे विष्णु प्रसाद कुलदीप द्वारा फरसाबाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे डाक्टरों की कमी को लेकर हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ मे जनहित याचिका दायर की गयी थी जिस पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा सरकार को डाक्टरों की न्युक्ति की आदेश किया गया था, साथ ही फरसाबाहर क्षेत्र से जुड़े जनहित मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)