निर्धारित स्थानों मे खड़ी की जाएगी बसें। पूर्व डी डी सी विष्णु प्रसाद कुलदीप के पत्र का असर,कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी जशपुर ने जारी किया आदेश... पढ़िए खबर

निर्धारित स्थानों मे खड़ी की जाएगी बसें। पूर्व डी डी सी विष्णु प्रसाद कुलदीप के पत्र का असर,कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी जशपुर ने जारी किया आदेश... पढ़िए खबर

sargujakranti.in
0

 


जशपुर जिले के परिवहन बसों को निर्धारित बस स्टैंड मे बस गाड़ियों को रुकवाये जाने के लिए निर्देशित किये जाने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 के विष्णु प्रसाद कुलदीप द्वारा कलेक्टर महोदय को 4 दिसंबर 2024 को पत्र लिखकर स्थिति दर्शाते हुए कहा गया था कि यात्री बसों द्वारा रोड मे कहीं भी बस रोक कर रोड को जाम कर दी जाती है, वहीं न्यायालय एवं अस्पताल के सामने भी बसों को रोक दिया जाता है जिससे दुर्घटना होने कि प्रबल संभावना बनी रहती है। जिसके रोकथाम के लिए 28-02-2025 को कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी जशपुर द्वारा आदेश जारी किया गया जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के सामने यात्री बसों को खड़ी नहीं किये जाने के संबंध मे बोर्ड लगवाया गया साथ ही समस्त बस संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही बस खड़ी करने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)