इस आगनबाड़ी मे नहीं है पेयजल की व्यवस्था। दूषित पानी पीने को मज़बूर बच्चे।

इस आगनबाड़ी मे नहीं है पेयजल की व्यवस्था। दूषित पानी पीने को मज़बूर बच्चे।

sargujakranti.in
0

 


जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबाहर के ग्राम पंचायत लवाकेरा के ग्राम भाखुपारा मे संचालित आंगनवाड़ी मे दशकों से पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण बताते है कि यहां 30-35 परिवार के लोग निवास करतें है जिनके बच्चों के लिए सरकार आंगनवाड़ी तो खुलवा दी लेकिन इस आगनबाड़ी मे आज तक पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी। जब हमने यहां के बुजुर्ग लोगों से वस्तुस्थित जानने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया की यहां लगभग 10 वर्षों से अधिक समय से आंगनवाड़ी संचालित की जा रही है पहले कुछ वर्षों तक गांव के कच्चे मकान मे आंगनवाड़ी चलाया जा रहा था किन्तु पिछले  लगभग 7-8 सालों से यहां आंगनवाड़ी के लिए सरकार द्वारा भवन का निर्माण कराया गया है।

ग्रामीण यह भी बताते हैं कि यहां कुंए के पानी से काम चलाया जाता है जो कि बरसात के समय अत्यधिक दूषित होने के बच्चों के बीमार होने की संभावना बनी रहती है।  ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया की गांव मे एक प्राथमिक शाला है जहां एक नलकूप है।
  और इसके अलावा पुरे गांव मे एक भी नलकूप नहीं है।जब इस विषय पर परियोजना अधिकारी तपकरा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि समस्या गंभीर है उच्च अधिकारिओं को इस सम्बन्ध मे जानकारी दी जाएगी। आपको बताते चले की यह माननीय मुख्यमंत्री विष्णु साय जी का निर्वाचन क्षेत्र है और लोगों को मुख्यमंत्री जी पर पूरा विश्वास है कि अब उनकी सारी समस्या का समाधान किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)